छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को कोंडागांव थानाक्षेत्र के चिलपुटी गांव में उस वक्त हुई जब दोनों इमली इकट्ठा करने के लिए गई थीं.
...