⚡ कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दो केस मिले
By Bhasha
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं। साथ ही, लोगों से दशहत में नहीं आने और कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन करने तथा बगैर देर किये टीकाकरण कराने की अपील की.