⚡पंजाब के फगवाड़ा में ‘आप’ के दो समूहों के बीच आपस में झड़प, दो लोग घायल
By Bhasha
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह बृहस्पतिवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए. पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी. खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा.