⚡त्रिपुरा निकाय चुनाव: 81.54 प्रतिशत मतदान, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप
By Bhasha
त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 81 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके साथ ही विपक्षी दलों- माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की.