तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तपस रॉय ने मुकुल रॉय के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जबकि बीजेपी ने कहा कि जनता ऐसे बयानों पर फैसला करेगी. मुकुल रॉय ने छह अगस्त को नदिया जिले के कृष्णानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बीजेपी राज्य में होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी.
...