⚡सोनिया गांधी की श्वास नली में संक्रमण और कोविड-19 बाद की जटिलताओं का उपचार जारी : कांग्रेस
By Bhasha
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराई गयीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की श्वास नली में संक्रमण और कोविड-19 के बाद की जटिलताओं का उपचार जारी है और वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं.