⚡दिल्ली के स्कूलों में सभागारों का प्रशिक्षण, बैठक के लिए किया जाएगा इस्तेमाल : डीडीएमए
By Bhasha
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में प्रशिक्षण और बैठक के उद्देश्य के लिए सभागार और सभा भवनों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की अभी इजाजत नहीं होगी.