आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी चौथी बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन कर सकते हैं. फॉक्सस्पोर्ट्स.कॉम.एयू की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ऐसा समझा जाता है पूर्व विश्व कप विजेता और अब नामी कोच की निगाह भारतीय टीम के कोच पद पर टिकी हैं जो कि टी20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने पर खाली हो रहा है.’’
...