⚡झारखंड में ओमीक्रोन से बचाव के लिए 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
By Bhasha
कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य में हर स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और पूरे राज्य में 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.