⚡तिब्बत की आज़ादी नहीं सार्थक स्वायत्तता की मांग है: दलाई लामा
By Bhasha
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जिन्हें यह अहसास है कि वह ‘स्वतंत्रता’ की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि सार्थक स्वायत्तता और तिब्बती बौद्ध संस्कृति के संरक्षण की मांग कर रहे हैं.