⚡उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास मंगलवार की सुबह पांच लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।