⚡तमिलनाडु के अनाथालय में तीन बच्चों की मौत: मंत्री ने कहा, इसे तत्काल बंद किया जाएगा
By Bhasha
तमिलनाडु के दो मंत्रियों ने शुक्रवार को कहा कि तिरुपुर जिले के उस अनाथालय को तत्काल बंद किया जाएगा, जहां बृहस्पतिवार को कथित रूप से विषाक्त भोजन करने के कारण तीन लड़कों की मौत हो गई और 11 अन्य को सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.