भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को यहां तीसरे टेस्ट में पारी की हार के बाद कहा कि ‘स्कोरबोर्ड’ का काफी दबाव रहा जिसमें इंग्लैंड ने विशाल बढ़त बनायी और साथ ही उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम चौथे दिन लंच से पहले ही आठ विकेट गंवाकर दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गयी जिससे उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा.
...