⚡पंजाब में रैली में भीड़ कम थी तो प्रधानमंत्री मोदी को क्यों रोका गया: मप्र के गृहमंत्री
By Bhasha
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से सवाल किया कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जिस रैली को संबोधित करने वाले थे, यदि उसमें भीड़ कम थी तो प्रधानमंत्री को वहां जाने से रोका क्यों गया.