⚡Bihar: बिहार में ‘जंगल राज’ नहीं, ‘जनता राज’ है- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
By Bhasha
बिहार में भाजपा से नाता तोड़ राजद के साथ महागठबंधन की नयी सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में ‘‘जंगल राज’’ की वापसी के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यहां ‘‘जंगल राज’’ नहीं ‘‘जनता राज’’ चल रहा है.