⚡मुख्यमंत्री स्तर तक आने वाली आमजन की समस्याओं में 50 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है: गहलोत
By Bhasha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्रभावी तरीके से निचले स्तर पर ही त्वरित रूप से निस्तारित किया जा रहा है, जिस कारण मुख्यमंत्री तक पहुंचने वाली ऐसी शिकायतों में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी है .