बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक तांत्रिक पर सपने में आकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उक्त महिला की शिकायत के बाद गया के रहने वाले आरोपी तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है.
...