⚡जून में मिला तीसरा सबसे बड़ा हीरा, एक दिन बाद मिला उससे बड़ा हीरा, जाने कैसे मिल रहे हैं इतने बड़े हीरे?
By Bhasha
बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1174 कैरेट का एक विशाल हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है. उल्लेखनीय बात यह है कि यह विशाल हीरा ऐसे ही कुछ अन्य हीरों के बगल में मिला जो 471, 218 और 159 कैरेट के थे.