⚡शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स करीब 420 अंक टूटा
By Bhasha
मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में गिरावट हुई और सेंसेक्स करीब 420 अंक टूट गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 419.69 अंक गिरकर 59,226.46 पर आ गया.