⚡शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 304 अंक और टूटा
By Bhasha
घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और बीएसई सेंसेक्स 304 अंक से अधिक के नुकसान में रहा. विदेशी कोषों की बाजार से निकासी का सिलसिला जारी रहने के बीच बैंक और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया.