⚡भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद: प्रधानमंत्री मोदी
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास जताया और समयबद्ध तरीके से टीकों की खुराक ली.