राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले फोन टैपिंग को लेकर सियासत फिर गर्मा गयी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा इस बारे में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज करवाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सिंह को राजस्थान आकर अपनी आवाज का नमूना जांच एजेंसी को देना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
...