⚡भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत व उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
By Bhasha
किसान आंदोलन से खुद को अलग न करने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.