टंडन सहित 120 लोगों के साथ भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को अफगानिस्तान के काबुल से गुजरात के जामनगर एयरबेस पर उतरा. अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच एक आपातकालीन निकासी के तहत विमान ने भारतीय कर्मियों को लेकर काबुल से उड़ान भरी थी. इसके बाद विमान ईंधन भरने के बाद जामनगर से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुआ.
...