⚡अरुणाचल प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक
By Bhasha
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या अधिक रही. यहां संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 97 रही वहीं संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के कुल 53,217 मामले हैं.