⚡ दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम और सांस लेने में कठिनाई वाले रोगियों की संख्या बढ़ी
By Bhasha
दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम और सांस लेने में कठिनाई महसूस करने वाले लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। राजधानी और आसपास वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी हुई है और डॉक्टरों ने प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है.