⚡दिल्ली में रातभर बारिश से सुबह का मौसम खुशगवार हुआ
By Bhasha
राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे जाने के कारण बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और आसमान साफ रहा. मौसम कार्यालय ने शाम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है.