भारत के तेजतर्रार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैच की तैयारी के दौरान वह खुद को दबाव में रखना पसंद करते हैं. इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाकर भारत की 91 रन से जीत की नींव रखी जिससे मेजबान टीम ने श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की.
...