⚡बाजार में रौनक बढ़ी, दिवाली से पहले धनतेरस में सोने की बिक्री तेज
By Bhasha
बाजार में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों में ढील के साथ मांग में तेजी देखने को मिली. धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी की खरीदारी भी तेज है. सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी बढ़ी.