⚡दलित महिला के साथ दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजन ने की फांसी की मांग
By Bhasha
गौतम बुद्ध नगर के थाना जेवर क्षेत्र में 55 वर्षीय दलित महिला से सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी इनामी बदमाश है जिसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था.