मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के करीला में एक वार्षिक मेले में नृत्यांगनाओं की कथित तौर पर सरकारी चिकित्सकों द्वारा एचआईवी जांच किए जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है. इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा संज्ञान लिए जाने और नोटिस दिए जाने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.
...