⚡नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा के साथ 55 हजार रुपये अर्थदंड
By Bhasha
सुल्तानपुर की एक स्थानीय अदालत ने 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही 55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. विशेष लोक अभियोजक सीएल द्विवेदी ने शनिवार को यह जानकारी दी.