भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार को यहां पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिये थे जिसके बाद बारिश ने मैच रोक दिया और फिर अंत में इसे रद्द करना पड़ा.
...