⚡खार में लगी आग चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझायी, एक महिला की मौत
By Bhasha
मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में सात मंजिला इमारत में लगी आग करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दी गयी है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है. नगर निकाय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.