लुंगी एनगिडी (छह रन पर दो विकेट) ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों किशन (15) और रुतुराज गायकवाड़ (10) को पवेलियन भेजकर भारत को दोहरा झटका दिया. एनगिडी की सीधी और धीमी गेंद को चूककर किशन बोल्ड हुए जबकि गायकवाड़ ने मिड आन पर ड्वेन प्रिटोरियस को आसान कैच थमाया.
...