⚡राजस्थान के बीकानेर में पार्षदों ने बिजली कंपनी के अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंकी
By Bhasha
राजस्थान के बीकानेर में कुछ पार्षदों ने सोमवार को बिजली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंक दी. वे एक पार्षद के पति की मौत के मामले में बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई जांच रिपोर्ट से नाराज थे.