⚡हिमाचल चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के सामने विद्रोहियों की चुनौती
By Bhasha
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन रह गये हैं और बागियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं. दोनों खेमों के बड़े नेता असंतोष को खत्म करने में दिन-रात लगे हैं.