शाहबाज अहमद और मोहम्मद सिराज ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमश: चार और तीन ओवर में 21 और 17 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. हैदराबाद की ओर से जेसन रॉय (44) और कप्तान केन विलियमसन (31) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी भी की. हैदराबाद के बल्लेबाज अंतिम आठ ओवर में 50 रन ही जोड़ पाए.
...