⚡बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने पीट-पीटकर मां की हत्या की
By Bhasha
बरेली जिले के बिलौआ गांव में एक व्यक्ति के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने उसकी 40 वर्षीय मां की दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पिटायी की, जिससे उसकी मौत हो गयी. महिला के पति ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई.