⚡ Telangana: सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
By Bhasha
तेलंगाना सरकार ने ऑपरेशन के जरिए (सी-सेक्शन) प्रसव के मामलों को कम करने के उद्देश्य से उन कर्मचारियों को “समूह-आधारित प्रोत्साहन राशि” देने का प्रस्ताव दिया है, जो सरकारी अस्पतालों में तय मानक से ऊपर सामान्य प्रसव कराने में मदद करेंगे.