⚡शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों के घरों पर छापेमारी की
By Bhasha
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों-पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी के घरों पर छापेमारी की. एजेंसी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी.