⚡तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का राज्यपाल से राजीव गांधी हत्या मामले में 7 दोषियों की रिहाई का अनुरोध
By Bhasha
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी सात दोषियों की रिहाई का मुद्दा उठाया।