जायसवाल पर हालांकि इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने संदीप और फिर भुवनेश्वर की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा. दूसरे छोर पर सैमसन ने पिछले मैच की लय को जारी रखा. उन्होंने सिद्धार्थ कौल (36 रन पर दो विकेट) के छठे ओवर में दो चौके जड़े. इससे पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 49 रन हो गया.
...