⚡ENG vs IND: बेन स्टोक्स को उम्मीद, भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में उनकी ऊंगली परेशान नहीं करेगी
By Bhasha
इंग्लैंड के दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ हालिया एकदिवसीय मैचों में बायें हाथ की तर्जनी ऊंगली में दर्द का सामना करने के बावजूद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान उन्हें इससे परेशानी नहीं होगी.