करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को इसमें कोई शक नहीं है कि वह 2022 में पीले रंग की जर्सी में दिखायी देंगे लेकिन इस समय वह नहीं जानते कि यह पीली जर्सी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की होगी या नहीं. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के टॉस के बाद 40 साल के इस खिलाड़ी से पूछा गया कि क्या वह फेंचाइजी में रहेंगे जिसमें वह आईपीएल शुरू होने के बाद से ही हैं.
...