प्रदेश के चुनाव आयुक्त बीपी सिंह ने मध्यप्रदेश कैडर के 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी. अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के कार्यालय का दौरा किया और उसके कार्यों को समझा.
...