नौसेना ने एक बयान में कहा कि पी-3सी गश्ती विमान दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारण से यह जमीन पर गिर गया. खोज प्रयासों की निगरानी कर रहे नौसेना अधिकारी चो यंग-सांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आपातकालीन कर्मियों को चालक दल के दो सदस्यों के शव मिले हैं और वे उन्हें पास के अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. वे अन्य दो सदस्यों की तलाश कर रहे हैं.
...