भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गयी. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मशूहर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने गांगुली के तमाम परीक्षणों की जांच करने और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया.
...