⚡हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक दल, सख्त कार्रवाई होगी- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
By Bhasha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में हुई हिंसक घटनाओं के पीछे कुछ राजनीतिक दलों का हाथ है. उन्होंने राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया.