⚡ महाराष्ट्र में अब तक लगभग 27 लाख लोगों को दिया जा चुका है कोविड-19 का टीका
By Bhasha
महाराष्ट्र में अब तक कुल 26,89,922 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 2,54,956 लोगों को टीका दिया गया जो अब तक राज्य में एक दिन में दी गई सबसे ज्यादा संख्या थी।